ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन: पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के खिलाफ दर्ज होगा पीआई, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

RANCHI: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हजारीबाग में पथ

आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन: पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के खिलाफ दर्ज होगा पीआई, सीएम हेमंत ने दिए आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हजारीबाग में पथ निर्माण विभाग में तैनात अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पी.ई. दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।


बता दें कि आयकर विभाग ने अनिल कुमार सिंह के आवास पर 22 नवंबर 2022 को छापेमारी की थी जिसमें कुल 406.28 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला था। आयकर विभाग की टीम ने 17.13 लाख रुपए कैश, 170.15 लाख रुपए के गहने बरामद किए थे।


इस दौरान बहुमूल्य धातु, 64 लाख रुपए बैंक खातों में जमा राशि और 155 लाख रुपए परिवार के नाम पर अचल संपत्ति के रूप में मिले थे, जिसे जब्त कर लिया गया था। इस मामले में प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) कार्यालय, पटना द्वारा तलाशी और जब्ती से संबंधित प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था।