ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

वॉट्सएप ग्रुप में छुट्टी की चर्चा करने पर शिक्षा विभाग ने थमाया नोटिस, जा सकती है 6 शिक्षकों की नौकरी

BETTIAH: वॉट्सएप ग्रुप में छुट्टी की चर्चा करना बिहार के शिक्षकों को काफी महंगा पड़ गया। वॉट्सएप ग्रुप में छुट्टी को लेकर चैट करने पर विभाग ने एक साथ 6 शिक्षकों को नोटिस थमा द

  वॉट्सएप ग्रुप में छुट्टी की चर्चा करने पर शिक्षा विभाग ने थमाया नोटिस, जा सकती है 6 शिक्षकों की नौकरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: वॉट्सएप ग्रुप में छुट्टी की चर्चा करना बिहार के शिक्षकों को काफी महंगा पड़ गया। वॉट्सएप ग्रुप में छुट्टी को लेकर चैट करने पर विभाग ने एक साथ 6 शिक्षकों को नोटिस थमा दिया। मामला बिहार के बेतिया का है जहां शिक्षा विभाग ने 6 शिक्षकों को नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर नौकरी से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कही गई है।


बताया जा रहा कि शिक्षकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में छुट्टी को लेकर चैट किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया के आधा दर्जन शिक्षकों पर विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करने और नौकरी से बर्खास्त करने को लेकर नोटिस जारी किया है। सभी से 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनकी नौकरी जा सकती है और एफआईआर भी हो सकता है।


बता दें कि शिक्षकों द्वारा अपने व्हाट्सएप ग्रुप में छुट्टी तालिका को लेकर चैट किया जा रहा था। जहां विभाग द्वारा जारी छुट्टी तालिका को कही से जायज नहीं बताया गया था। ऐसे में किसी तरह यह जानकारी विभाग के अधिकारी तक पहुंच गई, जिसके बाद से उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। यह नोटिस जिला के शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी योगेश कुमार द्वारा जारी किया गया है। इसमें यह लिखा गया है कि आप सभी दूसरे शिक्षकों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही शांति व्यवस्था को भंग किया जा रहा हैं। आप सभी प्रशासनिक पदाधिकारी के विरुद्ध षड्यंत्र रचे हैं। विभाग की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 


विभाग ने कहा है कि आप लोगों ने अनुशासनहीनता एवं उदंडता की घोर प्रकाष्ठा को पार कर दिए हैं। ऐसे में आप लोगों के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। इसका 24 घंटे के अंदर कारण बताएं। आपके ऊपर प्राथमिक दर्ज करते हुए आपको नौकरी से बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए। गौरतलब हो कि यह नोटिस जिले में कार्यरत शिक्षिका मीना कुमारी, ज्योति कुमारी,शिक्षक अमूल्य प्रताप, सद्दाम हुसैन, रूपेश गोपाल और शिक्षिका रूबा खातून पर जारी हुआ है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में शिक्षा विभाग द्वारा इस नोटिस से जिले में शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता