ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से काला हुआ आसमान

RANCHI: राजधानी रांची में प्लास्टिक फैक्ट्री भीषण आग लग गई. इस खबर के बारे में जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. आग इतनी भयानक है कि उसके धुंए की लपटें कई KM दूर तक दिखाई दे रही थ

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से काला हुआ आसमान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची में प्लास्टिक फैक्ट्री भीषण आग लग गई. इस खबर के बारे में जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. आग इतनी भयानक है कि उसके धुंए की लपटें कई KM दूर तक दिखाई दे रही थी. वही इस अगलगी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. 


यह अगलगी की घटना मंगलवार दोपहर को जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित हुई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंछे है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. 


घटना के संबंध में आग लगने के बाद सबसे पहले तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री के कर्मियों ने खुद से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की फिर इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग और ओरमांझी थाने को भी दी गई.  चूंकि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी इसलिए चारों तरफ काला धुआं फैल गया था, कई लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी वे लोग थोड़ी देर के लिए अपने घर से बाहर निकल कर चले गए. काला धुंआ की वजह से थोड़ी देर के लिए आसमान भी काला दिखने लगा था. 


ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शार्ट सर्किट की वजह से प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी. अभी तक फैक्ट्री के मालिक के द्वारा नुकसान का आकलन नहीं किया गया है ,आकलन के पश्चात ही जो भी लिखित आवेदन थाने में आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स