ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

चलती कार में गोली मारकर गैंगस्टर की हत्या, इसके खिलाफ बिहार-झारखंड में कई मामले थे दर्ज

PALAMU: गैंगस्टर कुणाल सिंह की चलती कार में अपराधियों ने गोलियों से भून डाला है. यह घटना डालटनगंज के अघोर आश्रम के पास की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुणाल कही का

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PALAMU:  गैंगस्टर कुणाल सिंह की चलती कार में अपराधियों ने गोलियों से भून डाला है. यह घटना डालटनगंज के अघोर आश्रम के पास की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुणाल कही कार से जा रहा था. इस दौरान ही रास्ते में अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. उससे  मेदिनीनगर लाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पहले कार में मारी टक्कर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस दिशा से कुणाल कार से जा रहा था उसके विपरीत दिशा से स्कॉर्पियो आ रही थी. स्कॉर्पियो ने पहले कुणाल के कार में टक्कर मारी. जिसके बाद सवार लोग कुणाल पर फायरिंग करने लगे.

बिहार-झारखंड में कई कांडों को दे चुका था अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुणाल बिहार और झारखंड में कई अपराधिक मामले दर्ज थे.  कुणाल को कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के छह साल पुराने मामले में व्यवहार न्यायालय की निचली अदालत ने इन्हें दोषी करार देते हुए 15 मार्च 2018 को सात साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी. फिलहाल जमानत पर था. इसके अलावे आजसू पार्टी के नेता साजिद अहमद सिद्दीकी उर्फ बॉबी खान की हत्या का भी कुणाल पर आरोप लगा था.

टैग्स