ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

बिहार के बालू कारोबारी की झारखंड में हत्या, कार में मिला शव

PALAMU: बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले कारोबारी का अपहरण के बाद अपराधियों ने हत्या कर दी है. कार में शव मिला है. यह घटना पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की है.

बिहार के बालू कारोबारी की झारखंड में हत्या, कार में मिला शव
Manish Kumar
2 मिनट

PALAMU:  बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले कारोबारी का अपहरण के बाद अपराधियों ने हत्या कर दी है. कार में शव मिला है. यह घटना पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की है. 

मंगलवार को हुआ था अपहरण

सुल्तानी घाटी से पुलिस को कार में एक युवक का शव मिला. युवक को गोली मारी गई थी. पुलिस जब मामले की छानबीन में जुटी तो पता चला कि युवक बिहार के औरंगाबाद में रहता था. मंगलवार की शाम ही उसका अपहरण हुआ था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक राहुल सिंह बालू का कारोबार करता था. इसी को लेकर काफी लंबे अर्से से उसका विवाद कुछ लोगों से चल रहा था. अपहरण के दिन कोर्ट में समझौता हुआ था. दोनों पक्ष के लोग एक होटल पर खाना खाने गए थे इस दौरान ही होटल से अगवा कर लिया गया. 

परिजनों ने दर्ज कराया था केस

कारोबारी का नाम राहुल सिंह था. वह औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस बीच अपराधी अपहरण कर उससे पलामू जिले ले गए और उसकी हत्या कर दी. अपराधियों ने कारोबारी को पेट में गोली मारी है. 

टैग्स