ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पहाड़ी मंदिर परिसर से निकली शिव बारात, CM हेमंत सोरेन हुए बारात में शामिल

RANCHI: प्रसिद्धि पहाड़ी मंदिर से दो साल के बाद महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाली गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर स्थित परिसर पहुंचे और शिव बारात में शामिल हुए। उनके साथ पू

पहाड़ी मंदिर परिसर से निकली शिव बारात, CM हेमंत सोरेन हुए बारात में शामिल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: प्रसिद्धि पहाड़ी मंदिर से दो साल के बाद महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकाली गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर स्थित परिसर पहुंचे और शिव बारात में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।


शिव बारात में शामिल होने के बाद सीएम ने शिव बारात आयोजन समिति को भव्य शिव बारात निकालने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि लाखों श्रद्धालु इस शिव बारात में शामिल हुए है और हम सबको साल भर इस दिन का इंतजार रहता है। पहाड़ी मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में इस तरह से लोगों का शामिल होना हमारी पुरानी परंपरा रही है हम सब मिलकर पीढ़ी दर पीढ़ी इस यात्रा को अपने कंधों पर लेकर चले आ रहे है और आशा करते है कि आगे भी ऐसा ही होगा। इस अवसर पर मै सभी झारखंडवासियों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं, और भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि इस पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतू पर कृपा बनाकर रखे।


वही दूसरी ओर नये राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन के आगमन को लेकर उन्होने कहा कि आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महामहिम राज्यपाल का आगमन हुआ है। हमारे इस पहाड़ी बाबा का आर्शीवाद जैसे झारखंड के लोगों को मिलता रहा है वैसे ही महामहिम राज्यपाल का भी आर्शीवाद और मार्गदर्शन झारखंड के लोगों को मिलता रहे

टैग्स