ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग

ओडिशा ट्रेन हादसा : झारखंड के 30 लोग घायल, दो लापता: अबतक 288 लोगों की हो चुकी है मौत

RANCHI : ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के 36 घंटा पुरे हो गए हैं। इस रेल हादसे की वजह से अबतक 288 लोगों की मौत हो गयी है। ओडिशा का शायद ही कोई ऐसा हॉस्पिटल होगा जहां मरीजों की भीड़ नही

ओडिशा ट्रेन हादसा : झारखंड के 30 लोग घायल, दो लापता: अबतक 288 लोगों की हो चुकी है मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के 36 घंटा पुरे हो गए हैं। इस रेल हादसे की वजह से अबतक 288 लोगों की मौत हो गयी है। ओडिशा का शायद ही कोई ऐसा हॉस्पिटल होगा जहां मरीजों की भीड़ नहीं होगी। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक। इस रेल हादसे में  अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड के 30 लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही इस हादसे में दुमका के दो लोग लापता हैं। 


वहीं, इस रेल हादसे में झारखंड के बहरागोड़ा के छह मजदूर भी घायल हुए हैं। इनमें दो को हल्की चोट लगी है।  ये सभी मजदूर कोरामंडल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार थे। घायलों में सोनू पोलाय, रवि देवरी, गुरा पोलाई, रवि रावत, संध्या कर्मकार व सुखराज कर्मकार शामिल हैं।  इनमें सोनू पालय और रवि देवरी बहरागोड़ा लौट आये हैं। जबकि कई लोगों का इलाज अभी भी बालासोर में जारी है। 


इसके साथ ही इस हादसे को लेकर मालदा रेल डिवीजन द्वारा जारी लिस्ट में साहेबगंज के हर्षित प्रसाद गुप्ता नामक युवक के सिर में चोट लगने की बात कही गयी है। उसका इलाज हो रहा है। इसके आलावा गिरिडीह के चार घायल भी बताए जा रहे हैं। जिसमें कुसुंभा, गांडेय के दो सगे भाई कुंदन कुमार ठाकुर व जीतन कुमार ठाकुर (दोनों के पिता रंजीत ठाकुर) ट्रेन हादसे के शिकार हुए हैं। दोनों घायल हैं. गांडेय के जीएनपुर के भुलटेन तुरी और लोहरी के राजेंद्र साव भी घायल हैं। 


आपको बताते चलें कि, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को तीन रेलगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर से अभी तक 288 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हैं। इसको लेकर बचाव और राहत कार्य के बाद रेलवे वे शनिवार रात में ही पटरियों से अधिकांश मलबा हटा दिया है और ट्रैक को जल्द शुरू करने की कोशिश जारी है।