ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नक्सलियों ने उड़ाई रेल पटरी, ब्लास्ट करने के बाद धमकी भरा पर्चा छोड़ा

RANCHI : बंद के साथ ही नक्सलियों ने ट्रेन की पटरियां उड़ाकर अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है. नक्सलियों ने बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे ग्रैंड कार्ड रेल मार्ग के चीचाकी और चौधरी

नक्सलियों ने उड़ाई रेल पटरी, ब्लास्ट करने के बाद धमकी भरा पर्चा छोड़ा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : बंद के साथ ही नक्सलियों ने ट्रेन की पटरियां उड़ाकर अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है. नक्सलियों ने बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे ग्रैंड कार्ड रेल मार्ग के चीचाकी और चौधरी बांध रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी को उड़ाने की कोशिश की. 


जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने ट्रेन की पटरियां उड़ाने कोशिश की. इस विस्फोट में स्लीपर छतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद रेल तथा स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. बता दें 21 जनवरी से 26 जनवरी तक नक्सलियों ने प्रतिशोध सप्ताह मनाया है और इसी दौरान देर रात लगभग 12 बजे गिरिडीह के डुमरी समीप रेलवे ट्रैक उड़ाया गया है. साथ ही आज माओवादियों का एक दिवसीय बंद का आह्वान किया गया है. वहीं इस ब्लास्ट करने की वजह से कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है. 


बता दें धनबाद गया रेलखंड के करमाबाद और चिचाकी के बीच नक्सलियों ने विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ाया है. इसके साथ ही पारसनाथ स्टेशन सहित कई स्टेशनों पर ट्रेन रोका गया है. रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर तैनात है. RPF के द्वारा इस घटना की पुष्टि की गयी है. घटना के सूचना मिलने के बाद हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है. जबकि कुछ ट्रेनों को रूट बदलकर परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है. रेलवे ट्रैक के ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने उस स्थल पर धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा है.   

टैग्स