ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

60-40 नाय चलतौ : नियोजन नीति के विरोध में 10 के बजाए अब इस दिन झारखंड बंद

RANHCI: झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में 10 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया गया था लेकिन अब 10 के बजाये 19 अप्रैल को झारखंड बंद रहेंगा. यह फैसला शिक्षा मंत्री जगरनाथ मह

60-40 नाय चलतौ : नियोजन नीति के विरोध में 10 के बजाए अब इस दिन झारखंड बंद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANHCI: झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में 10 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया गया था लेकिन अब 10 के बजाये 19 अप्रैल को झारखंड बंद रहेंगा. यह फैसला शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की वजह से इस आंदोलन को टालने का छात्रों ने निर्णय लिया है.


बता दें  10 अप्रैल को नियोजन नीति को लेकर होने वाला झारखंड बंद स्थगित कर दिया गया है. रांची के मोरहाबादी मैदान में छात्रों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का असमय निधन से झारखंड के मूलवासी छात्र शोकाकुल हैं. जगरनाथ महतो एक ऐसे नेता थे जो 1932 खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति के पक्षधर थे. उनके सम्मान में 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव और 10 अप्रैल का झारखंड बंद स्थगित करते हुए 17 अप्रैल से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही वो 19 अप्रैल को झारखंड बंद कर छात्र राज्य सरकार के 60-40 नियोजन नीति का विरोध करेंगे.


छात्र नेता मनोज यादव और देवेंद्र नाथ महतो ने इसकी घोषणा मीडिया के द्वारा की. मीडिया से बात करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार की इस नियोजन नीति से छात्र बेहद नाराज हैं और जब तक 1932 खतियान आधारित स्थानीयता लागू नहीं हो जाती हमारा आंदोलन जारी रहेगा. 

टैग्स