ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

नक्सलियों और अपराधियों तक पहुंचा सेना का हथियार, मास्टरमाइंड सहित 9 गिरफ्तार

DESK: भारत की सुरक्षा में लगे जवानों के हथियार अपराधियों और नक्सलियों तक पहुंच रहे थे इस पूरे खेल का भांडाफोड़ झारखंड एटीएस ने किया। एटीएस की टीम ने बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र,

नक्सलियों और अपराधियों तक पहुंचा सेना का हथियार, मास्टरमाइंड सहित 9 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारत की सुरक्षा में लगे जवानों के हथियार अपराधियों और नक्सलियों तक पहुंच रहे थे इस पूरे खेल का भांडाफोड़ झारखंड एटीएस ने किया। एटीएस की टीम ने बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। ताजा छापेमारी में एटीएस ने हेड कांस्टेबल सहित 5 को अरेस्ट किया। 


झारखंड एटीएस के एसपी प्रशांत आनंद और आईजी एवी होमकर ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से 9 हजार राउंड कारतूस, 14 हाईटेक पिस्टल, 21 मैगजीन बरामद बरामद की गई है। आईजी ने बताया कि नेक्सस का हेड क्वाटर एमपी और महाराष्ट्र का बॉडर था है। एमपी के बुरहानपुर और महाराष्ट्र के बुलढ़ाना में इन लोगों ने पूरा सेटअप बना रखा था जहां अवैध हथियार बनाये जाते थे। 


पूरे मामले की शुरूआत जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात सीआरपीएफ जवान अविनाश कुमार जो बिहार के गया का रहने वाला है उसकी गिरफ्तारी से शुरू होती है। अविनाश के साथ पटना के ऋषि कुमार और मुजफ्फरपुर के पंकज कुमार को झारखंड एटीएस ने नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया। 


इनकी निशानदेही पर ही पंजाब के फिरोजपुर में तैनात बीएसएफ हेड कांस्टेबल कार्तिक बेहरा, सारण के रहने वाले रिटायर्ड बीएसएफ जवान अरूण कुमार सिंह, मध्यप्रदेश के कुमार गुरलाल ओचवारे, शिवलाल धवन सिंह चौहान, हिरला गुमान सिंह ओचवारे को एटीएस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पता चला कि अरूण कुमार सिंह ही पूरे गिरोह का मास्टर माइंड था।

टैग्स