ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

नक्सलियों का उत्तर भारत बंद आज, अलर्ट मोड में बिहार-झारखंड पुलिस

RANCHI: माओवादियों ने 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है जिसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल

नक्सलियों का उत्तर भारत बंद आज, अलर्ट मोड में बिहार-झारखंड पुलिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: माओवादियों ने 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है जिसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल है. बंद की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के एसएसपी और एसपी को अलर्ट जारी किया है. माओवादी ने 15 मई की बंदी को लेकर प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया कि झारखंड के चतरा में 3 अप्रैल को पांच माओवादी की हत्या और छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ड्रोन के जरिए की गई. 


भारी बमबारी और झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में 1 साल से रॉकेट लॉन्चर से किए जा रहे हैं. अंधाधुन बमबारी को लेकर कई ऐसे घटनाओं के खिलाफ माओवादियों ने बंद बुलाया है. माओवादियों की बंदी को लेकर रांची टाटा रोड में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया. रात 12:00 बजे से लेकर दशम फॉल पुलिस जंगलों में एलआरपी चला रहे है. और नक्सली द्वारा रांची टाटा रोड एनएच 33 पर माओवादी द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम ना दे. 


इसको लेकर दशम फॉल थानेदार विष्णु कांत ने NH-33 पर तैमारा घाटी में अपने तमाम पुलिस के जवानों के साथ गस्ती कर रहे हैं, और एलआरपी भी चला रहे हैं. इधर बन्दी को लेकर बुंडू के तमाम दुकाने बंद है. रांची टाटा रोड में भी गाड़ियां कम नजर आए. बुंडू थाना और तमाड़ थाना सिल्ली थाना राहे थाना सोनाहातू थाना क्षेत्र में भी पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. रांची टाटा रोड पर माओवादी द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे सके, इसको लेकर बुंडू अनुमंडल पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं,


टैग्स