ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, झारखंड के चार जिलों की इंटरनेट सेवा बंद

DESK : झारखंड में हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार देर शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक का मामला आज भी शांत नहीं हुआ है. झारखंड के चार जिलों में स्थिति त

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, झारखंड के चार जिलों की इंटरनेट सेवा बंद
First Bihar
2 मिनट

DESK : झारखंड में हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार देर शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक का मामला आज भी शांत नहीं हुआ है. झारखंड के चार जिलों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. स्थिति का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि प्रशासन ने तनाव पर काबू पाने के लिए चार जिलों की इंटरनेट सेवा को बंद करना पड़ा. 


वहीं इलाके धारा 144 लगा दी है. इलाके में तनाव को उकसाने के लिए तरह तरह के मैसेज स्‍प्रेड किए जा रहे हैं. जिसकी वजह से तनाव कई जिलों में फैल गया है. किसी तरह का सामाजिक विद्वेष ना फैले इस लिए चार जिलों कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा में इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है.


हजारीबाग जिले के बरही चौक को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया. किसी अनहोनी या बड़ी उपद्रव को रोकने के लिए इलाके में फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई. फिलहाल स्थित तनाव पूर्ण बनी हुई है लेकिन अभी प्रशासन के कंट्रोल में है. फिलहाल प्रदर्शन का जारी है.


बताते चलें कि विवार को मूर्ति विर्सजन जुलूस के दौरान 3 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर दो पक्षों के बीच हुई थी. हजारीबाग के बरही में दो गुटों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुछ दुकानों में आग लगा दी गयी. इस झड़प में एक किशोर की मौत हो गयी. इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है.