ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

दिनदहाड़े मुखिया पति को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

JHARKHAND : झारखंड के बोकारो में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं.ताजा मामला जिले के चास प्रखं

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

JHARKHAND : झारखंड के बोकारो में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं.


ताजा मामला जिले के चास प्रखंड के रितुडीह की है. जहां अपराधियों ने सोमवार रितुडीह पंचायत के मुखिया के पति और लोहा कारोबारी जलेश्वर साव की गोली मार  दी. 


खबर के मुताबिक कारोबारी जलेश्वर साव अपने रितुडीह में अपने गोदाम के पास खड़े थे तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आये. पहले तो अपराधियों ने रुक कर उनसे बात की और फिर गोली मार कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.  


गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है.