ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मोदी सरनेम' मामले में रांची कोर्ट में हुई सुनवाई, राहुल गांधी के वकील ने मांगा 15 दिन का समय

RANCHI : मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने मामले में राहुल गांधी के खिलाफ रांची की एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहले ही राहुल गांधी के सशरीर पेश होन

मोदी सरनेम' मामले में रांची कोर्ट में हुई सुनवाई, राहुल गांधी के वकील ने मांगा 15 दिन का समय
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने मामले में राहुल गांधी के खिलाफ रांची की एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहले ही राहुल गांधी के सशरीर पेश होने से छूट देने वाली याचिका को खारिज कर चुकी है। इसके बाद आज राहुल गांधी के वकील के तरफ से अदालत से 15 दिनों का समय मांगा गया है।


दरअसल, राहुल गांधी के सशरीर पेश होने में छूट देने  से संबंधित याचिका खारिज करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अब आज एमपी-एमएलए की विशेष न्यायाधीश अनामिका किस्कू की अदालत में इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान राहुल गांधी के वकील के तरफ से समय की मांग की गई। जिसके बाद अब इस मामले में 15 दिन बाद सुनवाई होगी। 


मालूम हो कि,2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोरहाबादी मैदान में सभा को संबोधित किया था। इस दौरान राहुल ने कहा था कि  'मोदी नाम वाले सभी चोर होते हैं।' जिसके बाद वकील प्रदीप मोदी ने कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था। याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि राहुल गांधी की इस टिप्पणी से पूरे मोदी समाज का अपमान है। इस टिप्पणी से मोदी समाज आहत है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।


आपको बताते चलें कि, मोदी सरनेम को राहुल गांधी पर दर्ज यह मामला पहला नहीं है। सूरत के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल पर केस किया था।पूर्णेश मोदी की याचिका पर सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम केस के मानहानि के अलग मामले में कांग्रेस नेता को दो साल की सजा सुनाई थी। अदालत के इस फैसले के बाद राहुल की संसद सदस्यता भी चली गई।