ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

मौसम ने ली करवट, इन जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

RANCHI : झारखंड का मौसम इन दिनों करवट ले रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग के तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि, अगले एक से दो घंटे में झारखंड की राजधानी रांची और खूंटी

मौसम ने ली करवट, इन जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड का मौसम इन दिनों करवट ले रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग के तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि, अगले एक से दो घंटे में झारखंड की राजधानी रांची और खूंटी जिले के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। बताया गया है कि मेघगर्जन के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।  साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को इस समय खुद को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत भी दी है। 


इसके साथ ही साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गढ़वा, गिरीडीह, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा और रेयमगढ़ जिले के कुछ भागों में भी हल्के और मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में तेज हवा चलेगी. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा रहने की बात कही जा रही है। 



मालूम हो कि, राज्य के अंदर बीते दो से तीन दिनों से लगातार  कई जिलों में बारिश हो रही है। साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की भी नसीहत दी है। मौसम का मिजाज देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की नसीहत दी गयी है।  दरअसल, पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम ने करवट ली है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में गर्मी के मौसम से पहले बारिश हो रही है। बीते 16 मार्च को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली थी।