ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

मंगलवार बना हादसों का दिन: झारखंड के अलग-अलग जगहों पर कुल 9 लोगों की मौत

DESK: झारखंड में मंगलवार आज हादसों का दिन रहा। इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि आधा

मंगलवार बना हादसों का दिन: झारखंड के अलग-अलग जगहों पर कुल 9 लोगों की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड में मंगलवार आज हादसों का दिन रहा। इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घटना रांची एनएच-33 के पटेल चौक के पास उस वक्त हुई जब एक ट्रैक्टर रांची से रामगढ़ की जा रहा था। 


तभी ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया जिसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर 3 कार और दो बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से एनएच-33 पर अफरा-तफरी मच गयी। मुख्य सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पहुंची पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


वही दूसरी घटना गुमला के रायडीह स्थित डोबडोबी मोड़ की है जहां सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है। 


वही सड़क दुर्घटना की तीसरी घटना भी रामगढ़ की है जहां हाइवा ने एक सुरक्षा गार्ड को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी। घटना पोटंगा डिपो की है जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ।   

ROAD ACCIDENT




टैग्स