ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

LOVE JIHAD: तनवीर मामले के बाद अब और मामला आया सामने, धर्म बदलने के दवाब से अब लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

RANCHI : झारखंड में अभी एक लव जिहाद का मामला थमा नहीं था कि अब एक और नया मामला सामने आ गया है। इस मामले में इश्क की जाल में फंसी युवती इस कदर अपने महबूब की डिमांड से परेशान हो गयी

LOVE JIHAD: तनवीर मामले के बाद अब और मामला आया सामने, धर्म बदलने के दवाब से अब लड़की ने उठाया खौफनाक कदम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड में अभी एक लव जिहाद का मामला थमा नहीं था कि अब एक और नया मामला सामने आ गया है। इस मामले में इश्क की जाल में फंसी युवती इस कदर अपने महबूब की डिमांड से परेशान हो गयी कि अब उसने खुद की जान लेना ही मुनासिब समझा। यह पूरा मामला रांची के खलारी का बताया जा रहा है। 


दरअसल, खलारी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने खुद की जीवन लीला की खत्म कर डाली।  सबसे बड़ी वजह उसके इस खौफ़नाक कदम के पीछे की वजह है। इस घटना को लेकर नबालिग के परिजनों का आरोप है कि,लड़की को खलारी के ही रहने वाले एक दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम था।  यह लड़का लगातार लड़की पर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा था।  अब इसी डिमांड से तंज आकर लड़की ने अपनी जान दे दी। 


बताया जा रहा है कि, इस नाबालिग लड़की का एक बच्चा भी है जो उसी लड़के का ही है। अब इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में दिए आवेदन देते हुए यह आरोप लगाया है कि 31 मई को रात के समय उन्होंने खुद अपनी बेटी को लड़के के साथ बात करते हुए पकड़ा था। पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली थी कि लड़का उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है ताकि वह उसे अपने साथ रख सके। इसके बाद अब उसने यह कदम उठाया है। 


वहीं, खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि पिता के बयान पर लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़का भी नाबालिग है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़के ने उनकी बेटी से अपना धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व रांची के पहाड़ी मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद वह लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा, जिसकी वजह से उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। 


इधर, खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होगा। वहीं पुलिस की जांच में आरोपी लड़के को नाबालिग पाया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।