ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

लूट की बड़ी वारदात नाकाम, पुलिस ने एक डकैत को मार गिराया, दो को दबोचा

DHANBAD: झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस की तत्परता से डकैती की बड़ी घटना होने से बच गयी। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया। जबकि दो डकैतों क

लूट की बड़ी वारदात नाकाम, पुलिस ने एक डकैत को मार गिराया, दो को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस की तत्परता से डकैती की बड़ी घटना होने से बच गयी। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया। जबकि दो डकैतों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि दो डकैत मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


घटना धनबाद के बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के पास की है जहां पांच अपराधी मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन से सुबह 10 बजे डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। लेकिन डकैतों के मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन के दफ्तर में घुसने की खबर पुलिस को लग गयी। फिर क्या था बैंक मोड़ के थाना प्रभारी पीके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गये तभी पुलिस को देख सभी अपराधी मौके से भागने लगे। 


भागने के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई करते हुए बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने एके-47 राइफल से एक डकैत को मार गिराया। वही दो डकैतों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि दो अन्य अपराधी अपना पिस्टल फेंकते भागे।


इस तरह पुलिस की सक्रियता के कारण लूट की बड़ी घटना होने से बची। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के व्यवसायियों में खुशी का माहौल है। लोगों को बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि यदि पुलिस समय पर नहीं आती तो लूट की बड़ी घटना हो सकती थी। समय रहते पुलिस ने तत्परता से काम किया और लूट की बड़ी घटना को होने से रोका। 

लूट की बड़ी वारदात नाकाम, पुलिस ने एक डकैत को मार गिराया, दो को दबोचा