ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मदद के नाम पर कांग्रेस MLA ने किया बड़ा मजाक, भीड़ लगाकर दिए मात्र 10-10 रुपए

JAMATADA: कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने गरीबी का मजाक बना दिया. वह मदद के लिए सैकड़ों महिलाओं को जुटाए. जब महिलाएं पहुंची तो मदद के नाम पर सिर्फ 10-10 रुपए मिला. इसका वीडिय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMATADA:  कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने गरीबी का मजाक बना दिया. वह मदद के लिए सैकड़ों महिलाओं को जुटाए. जब महिलाएं पहुंची तो मदद के नाम पर सिर्फ 10-10 रुपए मिला. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. 

ठगी रह गई महिलाएं 

पैसे लेने पहुंची महिलाओं को विधायक से काफी उम्मीद थी कि विधायक जी मदद कर रहे हैं तो कम से कम एक सप्ताह का राशन का काम चल जाएगा, लेकिन हमेशा चर्चा में रहने वाले विधायक ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. अब महिलाएं भी सोचने लगी कि आखिर वह 10 रुपए में क्या कर पाएगी. महिलाएं लॉकडाउन से अधिक विधायक के कंजूसी की चर्चा कर रही हैं. 


लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां

इरफान अंसारी ने इस बीच सैकड़ों लोगों को जुटाया और लॉकडाउन की धज्जिया उड़ाई. इस दौरान बिना मास्क के पहुंची महिलाओं के जान को खतरे में भी डाला. अब देखना है कि कांग्रेस के सहयोग से सरकार चला रहे सीएम हेमंत सोरेन लॉकडाउन तोड़ने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं. बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के विधायक और मंत्री ने लॉकडाउन तोड़कर पिछले सप्ताह ही 10 बसे चलाने का आदेश अधिकारी को दिया था. मंत्री के आदेश पर उस बार भी लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गई थी. इस बार भी वही दोहराया गया है. 

टैग्स