ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

मधुमक्खियों ने स्कूल के बच्चों पर किया हमला, दो दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल

स्कूल के प्रांगण ने मधुमक्खियों ने बड़ा छत्ता बना रखा था। बच्चे कैम्पस में लगे पेड़-पौधों में पानी दे रहे थे तभी अचानक मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला बोल दिया।

JHARKHAND NEWS
मधुमक्खियों का हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LATEHAR: शनिवार के दिन स्कूल के बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे दो दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना झारखंड के लातेहार जिले की है जहां चंदवा प्रखंड स्थित सारंग मध्य विद्यालय के सभी छात्र हैं। जिन्हें चंदवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूल के प्रांगण ने मधुमक्खियों ने बड़ा छत्ता बना रखा था। बच्चे कैम्पस में लगे पेड़-पौधों में पानी दे रहे थे तभी अचानक मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी। बच्चे मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान चीख पुकार मच गयी। 


तभी दो दर्जन से अधिक बच्चे मधुमक्खियों के शिकार हो गये। आनन-फानन में सभी छात्रों को चंदवा अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। अन्य बच्चे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को अपने-अपने घर भी भेज दिया गया है। 


घायल बच्चों का कहना है कि वे लोग पेड़-पौधों में पानी दे रहे थे। तभी मधुमक्खियों ने एक साथ उन पर हमला बोल दिया जिसके बाद वो जान बचाकर भागने लगे लेकिन मधुमक्खी लगातार उनका पीछा कर रहे थे। इसी दौरान कईयों को मधुमक्खी ने काट लिया और वो चीखने और चिल्लाने लगे। किसी तरह उन्हें वहां से निकाला गया फिर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।  

टैग्स