ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लेवी को लेकर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों में लगाई आग

LATEHAR: नक्सलियों ने एक बार फिर झारखंड में उत्पात मचाया हैं. रेलवे के निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को लेवी को लेकर आग के हवाले कर दिया है. यह घटना लातेहार जिले के महुआ मिल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

LATEHAR:  नक्सलियों ने एक बार फिर झारखंड में उत्पात मचाया हैं. रेलवे के निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को लेवी को लेकर आग के हवाले कर दिया है. यह घटना लातेहार जिले के महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के पास की है.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार की रात टीपीसी की नक्सलियों ने कंट्रक्शन कंपनी की हाइवा, पोकलेन समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. यह गाड़ियां महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के पास थर्ड लाइन रेलवे ट्रैक बिछाने के काम में लगी हुई थी. नक्सलियों ने जाने के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग की और जाते समय पर्चा फेंका. पर्चा में लिखा हुआ है कि संगठन के आदेश के बिना काम हो रहा है. जिसके कारण यह कार्रवाई की गई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.


पलामू में ड्राइवर को पीटा

पलामू में टीपीसी के नक्सलियों ने माइंस से पत्थर लेकर जा रहे हाइवा ड्राइवर की पिटाई कर दी. यह घटना पलामू जिले के छतरपुर के मुनकेरी गांव के पास की है. ड्राइवर ने बताया कि नक्सलियों ने पहले घेर लिया और लाइट बंद करने को कहा, लेकिन उसने लाइट बंद नहीं किया तो टायरों में गोली मारकर पंक्चर कर दिया और पिटाई कर दी.



टैग्स