ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

LATEHAR: लातेहार के होटवाग ग्राम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित बोलेरो ने ट्रक में टक्कर मार दी। बोलेरो में छह लोग सवार थे जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LATEHAR: लातेहार के होटवाग ग्राम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित बोलेरो ने ट्रक में टक्कर मार दी। बोलेरो में छह लोग सवार थे जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को रिम्स रेफर किया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।  


मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा के मझिआंव निवासी सभी बोलेरो सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बोकारो गये हुए थे। शादी से लौटने के दौरान बोलेरो के ड्राइवर को झपकी आ गयी और यह हादसा हुआ। घटना होटवाग ग्राम की है जहां खड़े एक ट्रक में बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया है। बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर JH10AX-2539 है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। 


मृतक की पहचान 22 वर्षीय अनुज चौधरी और 16 वर्षीय आदित्य चौधरी के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान राजकुमार चौधरी, हरेंद्र बिंद, विजय चौधरी और ड्राइवर समीर के रूप में हुई हैं। ड्राइवर का इलाज सदर अस्पताल में जारी है जबकि अन्य तीनों को रिम्स रेफर किया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स