ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लालू से नहीं मिल पाए तेजस्वी, मुलाकात का वक्त खत्म होने के बाद पहुंचे थे रिम्स

RANCHI : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची पहुंचकर भी अपने पिता लालू यादव से मुलाकात नहीं कर पाए। दरअसल दोपहर बाद पटना से रांची के लिए निकले तेजस्वी को रिम्स पहुंचने में देर हो गई।

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

RANCHI : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची पहुंचकर भी अपने पिता लालू यादव से मुलाकात नहीं कर पाए। दरअसल दोपहर बाद पटना से रांची के लिए निकले तेजस्वी को रिम्स पहुंचने में देर हो गई। तेजस्वी यादव जब रिम्स पहुंचे तो मुलाकात का वक्त खत्म हो चुका था। 

शनिवार को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात का दिन होता है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव रिम्स में इलाजरत हैं। तय समय के बीच उनसे वही मुलाकात होती है। तेजस्वी यादव समय पर रिम्स नहीं पहुंच सके लिहाजा उनकी मुलाकात लालू यादव से नहीं हुई। 

तेजस्वी यादव रविवार को रांची में आरजेडी की तरफ से आयोजित रैली में शामिल होंगे। रविवार को आरजेडी ने जनाक्रोश रैली का आयोजन किया है। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी अपनी चुनावी तैयारी में जुटी हुई है।

टैग्स