ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, मिलेगी जमानत या रहना होगा जेल में

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें कि CBI की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को 5 साल

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, मिलेगी जमानत या रहना होगा जेल में
First Bihar
3 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें कि CBI की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को 5 साल की सजा देने के साथ ही 60 लाख का जुर्माना भी लगाया था। होली से पहले लालू की जमानत की उम्मीद अब पार्टी के कार्यकर्ता लगाए बैठे हैं। ऐसे में आज शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में होने जा रही इस सुनवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हुई है।


चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव सजा काट रहे। जमानत याचिका मंजूर हो गयी है और अब 4 मार्च यानी आज झारखंड हाईकोर्ट में इस पर सुनवाई होगी। लालू के वकील देवार्षी मंडल ने जमानत याचिका को कोर्ट से विशेष श्रेणी में शामिल कर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया था। इस याचिका में लालू की उम्र और बीमारियों का हवाला भी दिया गया था। झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 4 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित की।  


गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा सुनाई थी साथ ही 60 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया था। RJD सुप्रीमो ने इस फैसले को चुनौती देने के साथ जमानत की मांग की। इस याचिका में उम्र और बीमारियों का हवाला दिया गया। झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 4 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित की।  


सभी होली से पहले लालू की जमानत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में झारखंड हाईकोर्ट में होने जा रही इस सुनवाई पर यूं कहे की सबकी नजरें हैं। जमानत याचिका में लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता की ओर से उनकी 75 साल उम्र और 17 बीमारियों का हवाला दिया गया। साथ ही घोटाले के मामले में आधी से अधिक सजा जेल में काट लेने को आधार बनाया। लालू यादव फिलहाल जेल में हैं। स्वास्थ्य संबंधी इलाज के लिए उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है।

टैग्स