ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

लालू से मिलने के लिए 250 नेता पहुंचे रांची, सभी टिकट की कर रहे दावेदारी

RANCHI: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची में नेता पहुंच रहे हैं. आज भी करीब 250 से अधिक नेता और कार्यकर्ता लालू प्रसाद से

लालू से मिलने के लिए 250  नेता पहुंचे रांची, सभी टिकट की कर रहे दावेदारी
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI:  बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची में नेता पहुंच रहे हैं. आज भी करीब 250 से अधिक नेता और कार्यकर्ता लालू प्रसाद से मिलने के लिए पहुंचे हुए हैं. सभी टिकट पर दावेदारी जता रहे हैं.

कॉल कर बुलाया

कई नेताओं ने दावा किया है कि उनको लालू प्रसाद की ओर से कॉल किया गया था. आज मिलने के लिए बुलाया गया है. सब अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अभी तक किसी को बुलाया नहीं गया है. 

टिकट को लेकर मुलाकात

लालू प्रसाद को जिस बंगले में शिफ्ट किया गया उसके गार्ड को नेता मिलने के लिए अपना-अपना पर्चा दे रहे हैं. सभी मिलने की कोशिश कर रहे हैं. नेताओं को उम्मीद है कि अगर मुलाकात हो गई तो टिकट का चांस बन जाएगा. इसको लेकर सैकड़ों नेता रांची में डेरा डाले हुए है. सभी नेता-अपना-अपना टिकट का दावा कर रहे हैं. किसी नेता का पत्नी जिला अध्यक्ष तो कोई खुद आरजेडी का जिलाध्यक्ष है. 

बंगले के बाहर भीड़

लालू प्रसाद को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने उनको पेइंग वार्ड से हटाकर रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया है. इस बंगले पर ही मुलाकाती पहुंच रहे हैं. मुलाकात करने से पहले मुलाकातियों का कोरोना टेस्ट कराया जाता है. जिसके बाद वह किसी से मिल सकते हैं. तेज प्रताप भी मिलने गए थे तो उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. उसी तरह से लालू के बंगले के बाहर नेताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. पिछले माह ही आरजेडी की एक महिला विधायक लालू से मिलकर टिकट की दावेदारी फिर से पेश करने गई थी. लेकिन रांची जिला प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन कर दिया था. लालू से मिलने रांची जा रहे दो नेताओं की कार हादसे में हजारीबाग में मौत भी हो गई थी.