ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लालू ने जमानत के लिए दाखिल की याचिका, कहा-काट चुके हैं आधी सजा

RANCHI: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने जमानत के लिए रांची हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में लिखा गया है कि वह आधी सजा काट चुके हैं. ऐसे में उनको जमान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने जमानत के लिए रांची हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में लिखा गया है कि वह आधी सजा काट चुके हैं. ऐसे में उनको जमानत दे दी जाए. 

लालू प्रसाद की ओर से चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत याचिका दाखिल की गई है. इसमें बताया गया कि सीबीआई कोर्ट से जो सजा मिली थी उसको वह काट चुके हैं.  लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं. दुमका,देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है. देवघर केस में उनको जमानत मिल चुकी है. लेकिन बाकी केसों में जमानत नहीं मिली है. 

रिम्स में भर्ती हैं लालू

सजायाफ्ता लालू प्रसाद कई सालों से रिम्स में भर्ती है.उनको करीब 15 बीमारी है. बताया जा रहा है कि अगर चुनाव से पहले लालू को अगर जमानत मिली तो विधानसभा चुनाव में आरजेडी को कुछ फायदा हो सकता है. भले ही लालू फ्रंट से एक्टिव नजर नहीं आए, लेकिन घर से खास रणनीति तो पार्टी के लिए बना ही सकते हैं. जिसका फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव में हो सकता है. 

टैग्स