ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नाबालिग लड़की की लग रही थी बोली, खरीदने के लिए युवक से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक थे तैयार

RANCHI: 16 साल की लड़की की यूपी के बुलंदशहर में खरीदने के लिए बोली लग रही थी. नाबालिग लड़की को खरीदने के लिए युवक से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक बोली लगा रहे थे. इस दौरान पुलिस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  16 साल की लड़की की यूपी के बुलंदशहर में खरीदने के लिए बोली लग रही थी. नाबालिग लड़की को खरीदने के लिए युवक से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक बोली लगा रहे थे. इस दौरान पुलिस पहुंची और लड़की को बचा लिया. बोली के दौरान मौजूद लोग लड़की के शरीर को टच कर रहे थे और बोली लगा रहे थे. इस दौरान लड़की रोती और चिल्लाती रही. लेकिन इसका किसी पर कोई असर नहीं हुआ.

पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि रांची पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस बुलंदशहर पहुंची और जिस जगह पर बोली लग रही थी वहां पर जाकर वह लड़की को बचाया और 8 लोगों को गिरफ्तार किया. जिस महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह इससे पहले भी जेल जा चुकी है.

सौतेली मां ने महिला तस्कर को दिया था बेच

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की एक साल पहले ही मौत हो चुकी थी. उसको सौतेली मां रखती थी, लेकिन सौतेली मां ने मानव तस्कर कलावती को 50 हजार रुपए में बेच दिया. इसके बाद कलावती लेकर बुलंदशहर चली गई और वह बेचने के लिए बोली लगाने लगी. इसकी सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस पहुंची और यह बड़ी कार्रवाई की. 

टैग्स