ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

यौन शोषण के आरोप में थानेदार गिरफ्तार, युवती की मांग में सिंदूर डाल बनाया था संबंध

GIRIDIH: शादी का झांसा देकर गिरिडीह जिले के देवरी थाना प्रभारी गौरव कुमार ने एक युवती का यौनशोषण किया. जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है. गौर

यौन शोषण के आरोप में थानेदार गिरफ्तार, युवती की मांग में सिंदूर डाल बनाया था संबंध
Manish Kumar
2 मिनट

GIRIDIH:  शादी का झांसा देकर गिरिडीह जिले के देवरी थाना प्रभारी गौरव कुमार ने एक युवती का यौनशोषण किया. जिसके बाद महिला थाना  की पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है. गौरव के खिलाफ रांची में रह रही एक युवती ने आरोप लगाया गया था. गौरव लखीसराय जिले के चेतन टोला खुटाहा गांव का रहने वाला है. 25 दिन पहले ही थानेदार बना था. 

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती

युवती ने महिला थाना में केस दर्ज कराया था. जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी दोस्ती गौरव कुमार से फेसबुक के माध्यम से हुई थी. 2018 में दोस्ती दोनों के बाद दोनों में बातचीत होने लगी. मार्च 2019 में उसने प्रपोज किया और कहा कि वह शादी करना चाहता है. बोला कि ट्रेनिंग के बाद वह शादी कर लेगा. 

होटल में भरी मांग, बनाया संबंध

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2019 को गौरव बोकारो के एक होटल में उससे मिला. इस दौरान उसने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और कहा कि तुम अब मेरी पत्नी हो. कुछ दिनों के बाद कोर्ट मैरेज करेगा. उसके बाद संबंध बनाया. उसके बाद जनवरी 2020 को गौरव उससे रांची के एक गेस्ट हाउस में मिला. यहां भी उसने संबंध बनाया. कुछ दिनों के बाद कहने लगा कि उसकी मां ने उसकी मर्जी के खिलाफ किसी दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी ठीक कर दी है. इसलिए तुमसे से अब शादी नहीं कर सकता है. जिसके बाद युवती ने थानेदार पर केस दर्ज कराया था. 

टैग्स