ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुत्ते के भौंकने से परेशान नाबालिग ने की मालिक की हत्या, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

DESK : झारखण्ड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर 14 साल के एक लड़के ने अधेड़ की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसकी पत्नी क

कुत्ते के भौंकने से परेशान नाबालिग ने की मालिक की हत्या, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला
First Bihar
2 मिनट

DESK : झारखण्ड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर 14 साल के एक लड़के ने अधेड़ की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसकी पत्नी के सिर पर पत्थर से मारकर फोड़ दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. घटना टेल्को थाना क्षेत्र के टाटा कमिंस यार्ड के पास का है. 


जानकारी के अनुसार, टाटा कमिंस के कचरा यार्ड में कचरा चुनने वाले 45 वर्षीय सोमा मुंडा पूर्ति अपनी पत्नी चांदनी सिरका के साथ झुग्गी में रहता था. उसने एक कुत्ता भी पाल रखा था, जो रोज रात में भौंकता था और कई लोगों को काट भी चुका था. कुत्ते के भौंकने को लेकर पास में ही रहने वाला 14 वर्षीय नाबालिग का आए दिन सोमा व उसकी पत्नी से विवाद होता था. 


घटना के दिन जब नाबालिग उस रास्ते से गुजर रहा था तो सोमा का कुत्ता उसपर भौंकने लगा. इसके बाद उसने कुत्ते को पत्थर से मार दिया. कुत्ते की आवाज सुनकर सोमा की पत्नी चांदनी बाहर आई और दोनों में विवाद होने लगा. इसी बीच नाबालिग ने उसी पत्थर से चांदनी के सिर पर भी वार कर दिया और मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने के लिए सोमा पहुंचा तो नाबालिग ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी.


इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को गिरफ्तार कर थाना ले आई. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.