ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

कुदरत का करिश्मा देखिये..शादी के 7 साल बाद महिला ने 5 बच्चियों को दिया जन्म, रिम्स में यह पहला मामला

RANCHI: रांची में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। रांची के RIIMS हॉस्पिटल में आज एक महिला ने 5 बच्चियों को जन्म दिया है। महिला अनिता देवी चतरा के ईटखोरी की रहने वाली है। रि

कुदरत का करिश्मा देखिये..शादी के 7 साल बाद महिला ने 5  बच्चियों को दिया जन्म, रिम्स में यह पहला मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रांची में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। रांची के RIIMS हॉस्पिटल में आज एक महिला ने 5 बच्चियों को जन्म दिया है। महिला अनिता देवी चतरा के ईटखोरी की रहने वाली है। रिम्स में यह मामला है जब महिला ने 5 बच्चियों को जन्म दिया।


जैसे ही इस बात की जानकारी महिला के परिवारवाले और पड़ोसियों को हुई सब के सब हैरान रह गये। किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था लेकिन जब रिम्स में मौजूद महिला के परिजनों को फोन किया तब उन्हें इस बात पर यकीन हुआ। 27 साल की महिला ने 5 बेटियों को जन्म दिया है। 


बच्चों की वजन काफी कम है फिलहाल नवजात शिशुओं को NICU में डाक्टरों की देखरेख में रखा गया हैं। डॉ.शशि बाला सिंह के नेतृत्व में महिला का सफल प्रसव कराया गया। रिम्स हॉस्पिटल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 


बताया कि रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चें NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया। 


इस सूचना के बाद ट्विटर पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं ना? भगवान सभी बच्चों को स्वस्थ जीवन दें।