ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड: आज विश्व जल दिवस पर कोडरमा की पार्वती और पूजा को सम्मानित करेंगे CM

KODERMA: आज विश्व जल दिवस के मौके पर कोडरमा की पार्वती और पूजा को एक बार फिर बड़े स्तर पर सम्मान मिलेगा. आज इस मौके पर विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री

झारखंड: आज विश्व जल दिवस पर कोडरमा की पार्वती और पूजा को सम्मानित करेंगे CM
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

KODERMA: आज विश्व जल दिवस के मौके पर कोडरमा की पार्वती और पूजा को एक बार फिर बड़े स्तर पर सम्मान मिलेगा. आज इस मौके पर विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जल संसाधन विभाग के मंत्री के द्वारा उन्हें सम्मानित किया जायेगा.


बता दें कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के अरकोसा गांव की पूजा देवी और कोडरमा प्रखंड की जरगा पंचायत स्थित कझाटांड की पार्वती देवी को सम्मान दिया जायेगा. जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा बीते चार मार्च को नयी दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्वती देवी को और जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूजा देवी को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से नवाजा था. 


वहीं अब राज्य स्तर पर भी इन दोनों महिलाओं को सम्मान दिया जायेगा. जिस के लिए दोनों को बुधवार को रांची बुलाया गया है. विश्व जल दिवस पर विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जल संसाधन विभाग के मंत्री कोडरमा की पार्वती और पूजा के साथ ही रांची की मुन्नी देवी को सम्मानित करेंगे. इसको लेकर राज्य जल एवंस्वच्छता मिशन के मुख्य अभियंता सह कार्यकारी निदेशक ने पत्र लिखा है.


टैग्स