ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

2 लड़कियों ने घर से भागकर आपस में की शादी, दोनों रिश्ते में लगती है चचेरी बहन

KODERMA: घर से भागकर दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली. दोनों रांची में आकर 20 दिनों से किराए का घर लेकर पति-पत्नी की तरह रह रही थी, जब परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों को पक

2 लड़कियों ने घर से भागकर आपस में की शादी, दोनों रिश्ते में लगती है चचेरी बहन
Manish Kumar
2 मिनट

KODERMA:  घर से भागकर दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली. दोनों रांची में आकर 20 दिनों से किराए का घर लेकर पति-पत्नी की तरह रह रही थी, जब परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों को पकड़ा और पुलिस के पास लेकर गए. लेकिन दोनों लड़कियां अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं है. 

तिलैया की रहने वाली है दोनों लड़कियां

दोनों लड़कियां कोडरमा के तिलैया आजाद मोहल्ले की रहने वाली है. दोनों 20 दिन पहले ही घर से फरार होकर रांची के कांके रोड इलाके में रह रही थी. दोनों को खोजते हुए परिजन पहुंचे. लड़कियों को घरवाले और रिश्तेदारों ने समझाया. बात नहीं बनी तो तिलैया थाना लेकर पहुंचे. दोनों ने कहा कि वह शादी कर ली है. दोनों बालिग है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया. 

रिश्ते में लगती है चचेरी बहन

दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों चचेरी बहने है. पांच साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रह सकती है. एक युवती ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर ली है तो दूसरी इंटर तक पढ़ाई की है. दोनों ने पुलिस और परिजनों से कहा कि उन्हें लेस्बियन कपल कहलाने में कोई परेशानी नहीं है. यह नाम और रिश्ता मंजूर है. दोनों खर्च चलाने के लिए काम करती है. एक मॉल में काम करती है तो दूसरी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है. जो पैसा मिलता है. उससे अपना खर्च चलाती है.