ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

खूंटी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

KHUNTI: झारखंड के खूंटी में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अपराधियों ने इस घटना को कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटु जंगल के पास अंजाम दिया है। जहां कुल

खूंटी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHUNTI: झारखंड के खूंटी में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अपराधियों ने इस घटना को कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटु जंगल के पास अंजाम दिया है। जहां कुलहुटु गांव निवासी 48 वर्षीय रंजीत नगडुवार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। शव की पहचान कर ली गयी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रंजीत ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे तभी पहले से घात लगाकर बैठे बाईक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 


घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। भीड़ में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची ने मामले की छानबीन शुरु की। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।