ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बस हादसे के बाद हॉस्पिटल में डॉक्टर पड़ गए कम, SP ने डॉक्टर पत्नी को बुलाकर घायलों का कराया इलाज

RANCHI: खूंटी एसपी ने हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए डॉक्टर पत्नी को बुलाया और घायलों की इलाज कराई. यह सुन लोग एसपी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इलाज में जुटी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: खूंटी एसपी ने हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए डॉक्टर पत्नी को बुलाया और घायलों की इलाज कराई. यह सुन लोग एसपी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

इलाज में जुटी रही पत्नी

एसपी आशुतोष शेखर के बुलाने के बाद पत्नी सदर अस्पताल पहुंची और हादसे में बुरी तरह से घायल हुए लोगों की इलाज में लग गई. यही नहीं गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजने के दौरान रास्ते में कहीं जाम की स्थिति न हो इसे देखते हुए सदर अस्पताल से रिम्स रांची तक ग्रीन कॉरीडोर बनवाया गया.

हादसे में 2 की मौत, 30 हुए थे घायल

रांची-खूंटी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई गई थी. इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे. हादसा इतना जोरदार था कि घायलों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया. इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई थी. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान हॉस्पिटल में डॉक्टर कम थे.