ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

कम नहीं हो रही निलंबित IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें, ED ने पल्स हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर को किया अटैच

RANCHI : झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। अब ईडी ने पूजा सिंघल के 82.77 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें पल्स सुपर स्

कम नहीं हो रही निलंबित IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें, ED ने पल्स हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर को किया अटैच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। अब ईडी ने पूजा सिंघल के 82.77 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें पल्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और दो प्लॉट शामिल हैं। मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में घिरीं पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की यह बड़ी कार्रवाई की है।


दरअसल, निलंबित आईएएस अधिकारी को पहले ही ईडी के तरफ से कुर्की जब्ती का आदेश दिया गया था। ईडी उन संपत्तियों की सूची तैयार कर रहा था, जिनमें घोटाले का पैसा लगा है। ईडी ने पाया कि जब  पूजा सिंघल खूंटी जिले में उपायुक्त के पद पर थी तो उस दौरान 18.06 करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला को अंजाम दिया गया था। उसके बाद ईडी की टीम ने पूछताक्ष के दौरान निलंबित आईएएस से यह सवाल भी किया था कि, पल्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में  आपका कितना पैसा लगा है।  लेकिन, साफ़ तरीके से जवाब नहीं मिलने के बाद अब यह एक्शन लिया गया है। 


वहीं, ईडी की रेड के बाद अब यह संपत्ति भारत सरकार की संपत्ति मानी जाएगी।जिनकी बिक्री पर भी रोक रहेगी। ईडी के तरफ से की गयी करवाई में पल्स सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल और पल्स डायग्नोस्टिक एंड इमेजिनिग सेंटर एवं रांची स्थित दो भूखंड शामिल हैं। वहीं, पूजा सिंघल के बाद दूसरे आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। 5 मई को ईडी ने पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने 19.31 करोड़ नकद बरामद किया था, जिसके बाद पूजा सिंघल से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।


आपको बताते चलें कि,पूजा सिंघल पर गबन और मनी लॉन्ड्रिंग के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस साल मई के पहले सप्ताह में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में IAS अधिकारी पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, भाई, पति के सीए सुमन कुमार समेत अन्य लोगों के पांच राज्यों के कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से PMLA स्पेशल कोर्ट में इनका मामला चल रहा है।