ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बरहेट सीट छोड़ सकते हैं CM हेमंत, क्या पत्नी कल्पना को उम्मीदवार बनाने की है तैयारी?

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव जीते हैं. दो सीटों से चुनाव जीतने वाले हेमंत इकलौते नेता हैं. लेकिन अब उनको एक सीट छोड़ना पड़ेगा. बताया जा र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव जीते हैं. दो सीटों से चुनाव जीतने वाले हेमंत इकलौते नेता हैं. लेकिन अब उनको एक सीट छोड़ना पड़ेगा. बताया जा रहा है कि हेमंत बरहेट सीट को छोड़ सकते हैं. लेकिन अब सवाल है कि आखिर इस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा. हेमंत दुमका और बरहेट से चुनाव जीते हैं. दुमका उनका पारिवारिक सीट पहले से ही रहा है.

कल्पना होगी उम्मीदवार

बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन जब बरहेट सीट छोड़ेंगे तो यहां से वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ाएंगे. कल्पना भी हेमंत के सीएम बनने के बाद से काफी एक्टिव हो गई हैं. कई समारोह में वह हेमंत के साथ भी दिख रही हैं. इसलिए इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या हेमंत पत्नी को विधानसभा का चुनाव बरहेट से लड़ाएंगे.

परिवार के कई सदस्य राजनीति में

हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन झारखंड के कई बार सीएम रह चुके हैं. इसके अलावे वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. हेमंत के बड़े भाई दुर्गा सोरेन विधायक रह चुके थे. वह पार्टी में महासचिव पद पर भी थे, लेकिन मई 2009 में उनका निधन हो गया. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन भी कई बाद विधायक रह चुकी हैं. इस बार भी वह जामा से विधायक बनी हैं. अब सबकी नजर कल्पना के अगले कदम पर है कि क्या वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि हेमंत की पत्नी कल्पना रांची में एक स्कूल चलाती हैं. 


टैग्स