ब्रेकिंग
BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू

कभी झारखंड की शान रही एचईसी में लगातार जारी है हड़ताल, मजदूरों के साथ ऑफिसर्स भी हड़ताल पर, करोड़ों का हुआ नुकसान

JHARKHAND : झारखंड के रांची स्थित एचईसी में वेतन नहीं मिलने को लेकर मजदूरों का हड़ताल लगातार जारी है. मजदूरों का हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा. आपको बता दें कि कामगारों के आंद

कभी झारखंड की शान रही एचईसी में लगातार जारी है हड़ताल, मजदूरों के साथ ऑफिसर्स भी हड़ताल पर, करोड़ों का हुआ नुकसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : झारखंड के रांची स्थित एचईसी में वेतन नहीं मिलने को लेकर मजदूरों का हड़ताल लगातार जारी है. मजदूरों का हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा. आपको बता दें कि कामगारों के आंदोलन के समर्थन में एचईसी मुख्यालय ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य भी हड़ताल पर चले गए और मुख्यालय कैंपस में ही सुबह से शाम तक विरोध-प्रदर्शन किया.बताया जा रहा है कि पिछले सात महीनों से बकाया वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है.


वहीं एचईसी में ऐसा पहली बार हो रहा है कि ऑफिसर्स भी स्ट्राइक कर रहे हैं. ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ब्रजेश सिंह ने कहा कि ऑफिसर्स एसोसिएशन के लोग डायरेक्टर पर्सनल एसके सक्सेना और डायरेक्टर फाइनेंस अरुंधति पांडा से मिलनेे गए थे, लेकिन इन्होंने मुलाकात नहीं की. बाद में खबर भेजी गई कि डायरेक्टर मार्केटिंग राणा चक्रवर्ती बाहर गए हैं. उनके आने के बाद ही बात होगी.


इस मसले पर चुप्पी साधे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने भी वेतन नहीं मिलने पर विरोध जताया है. साथ ही केंद्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त नेे एचईसी प्रबंधन और सभी यूनियन के प्रतिनिधियों को 7 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया है. यहां कमिशनर कामगारों व प्रबंधन का पक्ष सुनेंगे. वर्तमान टूल-डाउन स्ट्राइक पर भी चर्चा होगी और सभी अपनी बात रखेंगे.


बता दें कि सुबह के शिफ्ट से ही एचईसी के तीनों प्लांट एचएमबीपी, एफएफपी और एचएमटीपी में कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहा. कारखाने के श्रमिक वेतनमान और स्थाई सीएमडी की मांग को लेकर लगातार 5 दिनों से टूल डाउन स्ट्राइक पर हैं.

टैग्स