ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

आज झारखंड बंद, स्कूलों में छुट्टी; 60:40 वाली नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल

RANCHI: राज्य में आज यानी 10 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाया गया है. बता दें झारखंड यूथ एसोसिएशन और झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। गौरतलब है कि नियोजन

आज झारखंड बंद, स्कूलों में छुट्टी; 60:40 वाली नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: राज्य में आज यानी  10 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाया गया है. बता दें झारखंड यूथ एसोसिएशन और झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। गौरतलब है कि नियोजन नीति और बेरोजगारी के खिलाफ 9 अप्रैल को छात्र संगठनों ने रांची यूनिवर्सिटी से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस भी निकाला था। छात्रों द्वारा बुलाए गए बंद के मद्देनजर, राजधानी रांची में अधिकांश स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है ताकि छात्रों की परेशानी ना हो.


छात्र संगठनों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग को लेकर ही झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। छात्रनेता शफी इमाम ने कहा कि झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री का सपना 1932 का खतियान था. उसे पूरा किया जाएगा। सरकार गठन को 4 साल बीतने जा रहे हैं लेकिन अभी तक खतियान आधारित स्थानीयता और नियोजन नीति का वादा पूरा नहीं किया गया. 


झारखंड बंद के तहत आयोजित कार्यक्रमों की बात की जाए तो राजधानी रांची सहित सभी जिलों में सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। इस बंद को झारखंड उलगुलान मार्च, पंचपरगना फाइटर, आदिवासी छात्र संघ, आमया और आदिवासी-मूलवासी संगठनों का समर्थन प्राप्त है। पहले, आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने भी बंद का समर्थन करने का ऐलान किया था लेकिन बाद में वापस लिया।