ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झारखंडी बोक्का होता है..बीजेपी ने 20 साल तक बोक्का बनाया, बोले हेमंत सोरेन..अब हम 40 साल तक बोक्का बनाएंगे

JHARKHAND: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ई लोग बूझा है कि झारखंडी लोग बोक्का होता है। बिहार और झारखंड

झारखंडी बोक्का होता है..बीजेपी ने 20 साल तक बोक्का बनाया, बोले हेमंत सोरेन..अब हम 40 साल तक बोक्का बनाएंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ई लोग बूझा है कि झारखंडी लोग बोक्का होता है। बिहार और झारखंड में बंटवारा होने से तो बोक्का बनाया ही राज्य अलग होने के बाद भी 20 साल तक बोक्का बनाये रखा। लेकिन आज ई बोक्का लोग उन लोगों को अगले 40 साल तक बोक्का बनाकरके बाहर भेजेगा यह बिलकुल तय है।


बीजेपी पर हमला बोलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी रोज सपना देखती है कि वो सरकार की गद्दी पर बैठा है। मखमल के गद्दा पर सोया है लेकिन उनका यह सपना हम पूरा नहीं होने देंगे। 20 साल के बाद जो मखमल और गड्डा में सोता था उन लोगों को पत्थर के गड्डे में सुला रहे हैं हमलोग। इतना तकलीफ है कि रोज सपना देखता है कि हम सरकार की कुर्सी पर बैठे हैं। मखमल के गड्डे में सोया है रोज सपना देखता है। लेकिन अब यह सपना उनलोगों का पूरा नहीं होने देंगे। ये वही लोग है जो गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, देश चलाता है लेकिन वो सब राज्य आगे निकल गये लेकिन झारखंड पीछे रह गया।


हेमंत सोरेन ने कहा कि काहे पीछे रह गया भाई.. तुम तो उसी स्कूल का विद्यार्थी था.. क्या तुम्हारा मास्टर सिखाया नहीं कि झारखंड को भी आगे बढ़ाना है। झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उससे भी हम लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि ये बादल छटेंगे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत गड़बड़ा गयी है। कई बैंक आने वाले समय में डूबेगा। देश के अंदर गड़बड़ झाला चल रहा है। एलआईसी और एसबीआई का पैसा डूबते जा रहा है। एलआईसी सब डूब जाएगा। 


देश की स्थिति भीख मांगने की हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने झारखंड की जनता से कहा कि बैंक में पैसा अभी नहीं रखना। बैक से पैसा निकालों और प्लाटिक में करके खटिया के नीचे गाड़के रख दो। ज्यादा सुरक्षित रहेगा कब से कम जितना रखे हो उतना तो मिलेगा बैंक में पचास लाख रुपया भी तुम्हारा है तो बैंक डूब जाएगा तब पांच लाख से ज्यादा नहीं मिलेगा। बाकि सब डूब जाएगा। महंगाई  पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहाकि महंगाई समान छू रही है। दाल, नमक, तेल, रोटी, सब्जी सब चीज का दाम आसमान छू रहा है लोग ठीक से होली भी नहीं मना पाएंगे। महंगाई के कारण होली का रंग फीका पड़ गया है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। होली आने से पहले ही रसोई गैस में पचास रुपये की बढोतरी कर दी गयी है।  

टैग्स