ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

टॉपरों को मिली कार, शिक्षा मंत्री बोले... अगली बार लेंगे गोद

RANCHI: झारखंड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने ऑल्टो कार दिया है. एक कार इस साल के मैट्रिक टॉपर मनीष कुमार और

टॉपरों को मिली कार, शिक्षा मंत्री बोले... अगली बार लेंगे गोद
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने ऑल्टो कार दिया है. एक कार इस साल के मैट्रिक टॉपर मनीष कुमार और इंटर के ओवरऑल टॉपर अमित कुमार कार की चाबी दोनों ने सौंपी. 

अगली बार लेंगे गोद

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगली बार टॉपरों को वह गोद लेंगे. इसके साथ ही टॉपरों के पढ़ाई का खर्च खुद उठाएंगे. ताकि वह आगे की पढ़ाई बिना परेशानी के वह कर सकें. मैट्रिक में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के मनीष कुमार एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में गिरिडीह के अमित कुमार ने टॉप किया था. इन्हें ऑल्टो कार देकर सम्मानित किया गया. 

मैं भी जीत सकता हूं कार

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि हो सकता है कि अगली बार कार यह मुझे मिल जाए. शिक्षा मंत्री खुद इंटर में नामांकन कराकर फिर से पढ़ाई शुरू कर दिए है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के टॉपरों को 15 साल से विनोद बिहारी जयंती के दिन लैपटॉप देते आ रहे हैं. पिछली बार मैंने कार देने की घोषणा की थी. जो आज पूरा कर रहा हूं. इससे छात्रों का और मनोबल बढ़ेगा.