ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

झारखंड : तेज रफ़्तार ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में दो मरे, एक गंभीर रूप से घायल

GUMLA : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब

झारखंड : तेज रफ़्तार ट्रक और  बाइक की सीधी टक्कर में दो मरे, एक गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GUMLA : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गुमला से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में ट्रक और मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति चिंताजनक रहने के कारण गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिसे  गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की सीधी टक्कर सामने से आ रही ट्रक से हो गई है।  जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना जिले के पुराने पेट्रोल पंप के सामने हुई। मरने वालों में बाइक सवार नवडीहा के लेसाटोली निवासी रवींद्र उरांव और दूसरे रवींद्र के दोस्त शामिल हैं। जबकि तीसरा बाइक सावर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे पहले सीएचसी घाघरा पहुंचा गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे गुमला से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। चालक सुधीर घटना के बाद से फरार है।