ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झारखंड : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, भड़के लोगों ने किया हंगामा

RANCHI : झारखंड में अनियंत्रित रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान तेज रफ्तार के कारण न होती हो। हालांकि, इसके रोकथाम को ल

झारखंड : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, भड़के लोगों ने किया हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड में अनियंत्रित रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान तेज रफ्तार के कारण न होती हो। हालांकि, इसके रोकथाम  को लेकर तरह - तरह के जागरूकता अभियान भी चलाई जाती है।। लेकिन, इसके बाबजूद यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ से सामने आ रहा है।  जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। दोनों भाई बाइक से तेज गति से बूटी मोड़ के पास स्थित पीतांबरा पैलेस के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को  ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके बाद वे सड़क पर जा गिरे, लेकिन ट्रक रुकने की बजाय उन्हें कुचलकर आगे निकल गया। 


बताया जा रहा है कि, सदर थाना क्षेत्र के बसंत बिहार के रहने वाले 19 वर्षीय सुधीर और 18 वर्षीय रणधीर एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से निकले थे। रामगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से धक्का मार दिया. इससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। चालक ने दोनों भाइयों के सिर पर ट्रक चढ़ा दिया और फिर वहां से ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसमें रणधीर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जबकि सुधीर घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा था, इसी बीच सदर और खेलगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों को मेडिका अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटाने के लिए स्थानीय लोगों को समझाया, लेकिन वे चालक की गिरफ्तार समेत अन्य मांगों पर अड़े रहे। सड़क जाम करने की वजह से बूटी मोड़ से चौधरी पेट्रोल पंप और बीआईटी तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी, करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की जाम में अधिकतर लंबी दूरी की बसें जाम में फंसी थी। एक घंटे तक उन्हें जाम में फंसा रहना पड़ा।