ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

झारखंड: स्कूलों के समय में इस तारीख से होगा बड़ा बदलाव, ये होगा नया टाइम टेबल

RANCHI: झारखंड के सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बता दें अगले माह यानी अप्रैल से अगले तीन माह के समय में बदलाव किया गया है. जहां 30 जून तक डे शिफ्ट की बजा

झारखंड: स्कूलों के समय में इस तारीख से होगा बड़ा बदलाव,  ये होगा नया टाइम टेबल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: झारखंड के सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बता दें अगले माह यानी अप्रैल से अगले तीन माह के समय में बदलाव किया गया है. जहां 30 जून तक डे शिफ्ट की बजाय मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल संचालित किए जाएंगे. 


इसके बाद सरकारी स्कूल दो घंटे पहले खुलेंगे, और अन्य प्राइवेट स्कूल भी एक से दो घंटे पहले खुलेंगे. जहां फिलहाल सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होते हैं. मॉर्निंग शिफ्ट के साथ ही क्लासेस सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी. बता दें 1 अप्रैल को शनिवार होने की वजह से तीन अप्रैल से स्कूलों में नियमित रूप से मॉर्निंग शिफ्ट की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.


बता दें शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सुबह की पाली की कक्षाओं के बाद इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा. इस को लेकर अभी भी सोच विचार किया जा रहा है कि गर्मी में दोपहर 1 बजे तक बच्चे खुले मैदान में कैसे खेलेंगे. इस बात को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ ही झारखंड विधानसभा में विधायकों ने भी आवाज उठाई गई. लेकिन अभी तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. वही सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट होने पर टीचर को सुबह 6.45 बजे तक पहुंचना होगा. 7:00 से 7:15 बजे तक प्रार्थना सभा होगी.


नया टाइम टेबल

बता दे इसके बाद क्लास में अटेंडेंस ली जाएगी और पहली घंटी 7.25 मिनट से होगी. पहली दो घंटियां 45-45 मिनट की होंगी और उसके बाद पांच मिनट का ब्रेक होना है. तीसरी, चौथी और पांचवीं घंटी 40-40 मिनट की होगी. मध्यान्ह भोजन के लिए सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक का समय तय किया गया है. इसके बाद छठी घंटी 40 मिनट, पांच मिनट का ब्रेक और सातवीं घंटी 35 मिनट की होगी. और एक घंटे तक इंडोर और आउटडोर गेम्स खेले को लेकर तय किया गया हैं.

टैग्स