ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड: सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया घोटाले का आरोप, कहा... सरकार को 150 करोड़ का लगाया चूना

JAMESHEDPUR: झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर दवा खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है. विधायक का कहना है कि जेनरिक दावा के खरीद में करीब 150 कर

झारखंड: सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया घोटाले का आरोप, कहा... सरकार को 150 करोड़ का लगाया चूना
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

JAMESHEDPUR: झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर दवा खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है. विधायक का कहना है कि जेनरिक दावा के  खरीद में करीब 150 करोड़ का घोटाला किया गया है. उनके अनुसार साल 2020 से 2022 यानी 3 साल में उंची डर पर दवा की खरीद कर घोटाला किया गया है.


विधायक सरयू बताया कि 22.04 2020 को कई प्रकार की दवाओं की खरीद के लिए निविदा निकाली गई थी. जिसमें न्यूनतम दर वाले निविदादाताओं का चयन हो गया था और उन्हें 15.06.2020 को स्वीकृति लेटर भेजा गया था कि वे 19.06 2020 तक एकरारनामा जमा कर दें. जिसमें उन्हें संबंधित दवाओं का मूल्य आदेश दिया जा सके. लेकिन यह दवा की खरीद नहीं हुई. इसकी जगह स्वास्थ्य विभाग ने संचिका तैयार कर जिन 103 दवाओं की राज्य के हॉस्पिटल में मांग थी. उन दवाओं के भारत के औषधि निर्माता लोक उपक्रम से मनोनयन के आधार पर खरीदा गया. 



बता दे विभागीय संकल्प में उल्लेख किया गया है कि वित्तीय नियमावली 235 को शिथिल कर नियम 245 के तहत मनोनयन के आधार पर दवा क्रय कर राज्य के विभिन्न हॉस्पिटल को आपूर्ति की जाए. लेकिन इस संकल्प में कहीं भी अंकित नहीं किया गया कि इसके पहले की दवाओं की खरीद के लिए निविदा प्राप्त की गई थी. किसी भी दवा कि खरीद के लिए निविदा में जो न्यूनतम दर आई थी, उसी दवा को सेंटर की 5 कंपनियों से बहुत अधिक दर पर खरीद की गई. इसके वजह से राज्य सरकार के खजाने को 150 करोड़ से अधिक घोटाला हुआ है. 



जिसपर विधायक ने कहा कि निविदा के आधार पर न्यूनतम दर वाले निविदादाताओं का चयन होने के बाद दवाओं की खरीद ऊंची दर पर कर भारी घोटाला हुआ है. इसकी जांच CM को करनी चाहिए. और विभागीय मंत्री से स्पष्टीकरण ले. अगर इस मामले की जांच में विभागीय मंत्री दोषी होते हैं तो बर्खास्त किया जाना चाहिए. फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

टैग्स