ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला : अब मैट्रिक परीक्षा में किया टॉप तो मिलेंगे 3 लाख रुपए, जानें सेकंड और थर्ड वालों को मिलेगी कितना इनाम

RANCHI : झारखंड सरकार ने राज्य के मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार और शिक्षा विभाग ने अब यह निर्णय लिया है कि, राज्य के अंदर अब मैट्रिक परीक

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला : अब मैट्रिक परीक्षा में किया टॉप तो मिलेंगे 3 लाख रुपए, जानें सेकंड और थर्ड वालों को मिलेगी कितना इनाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड सरकार ने राज्य के मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार और शिक्षा विभाग ने अब यह निर्णय लिया है कि, राज्य के अंदर अब मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंटों को सरकार पहले से दोगुनी से अधिक प्रोत्साहन राशी देगी। इस बात का एलान खुद राज्य के शिक्षा मंत्री के तरफ से किया गया है। 


दरअसल, झारखंड सरकार और शिक्षा मंत्री ने यह निर्णय लिया है कि अब राज्य में मैट्रिक की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को इनामी में पहले से अधिक राशि मिलेगी। अब 10वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को राज्य सरकार 1 लाख की जगह 3 लाख दिये जाएंगे। जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले को क्रमशः 2 और 1 लाख दिये जाएंगे। ये घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रांची के मोरहाबादी मैदान में की है। वे मुख्यमंत्री सहाय योजना में शिरकत करने आये थे। 


मालूम हो कि, राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से होने वाली है। मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल तो वहीं इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी। इसको लेकर परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड 28 जनवरी और इंटर के छात्रों का 30 जनवरी को जारी हो गया है। इसके बाद 15 जून तक रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। वहीं, इस वर्ष शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा ली जानी है। 


वहीं, इस मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में लगभग आठ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 4.50 लाख और इंटर में 3.50 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।  पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या काफी बढ़ी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षा का कार्यक्रम  जारी कर दिया है। इसके बाद अब यह निर्णय लिया गया है कि, राज्य के अंदर टॉपर स्टूडेंट को पहले से अधिक इनाम राशि दी जाएगी। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले साल 2020 में शिक्षा मंत्री ने झारखंड एकेडिमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में टॉप करने छात्र के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पानेवाले छात्र को क्रमश: 75 हजार और 50 हजार रुपए देने की बात कही थी। साथ ही साथ उन्होंने टॉपर छात्र-छात्राओं को गोद में लेकर पढ़ाई का खर्च उठाने व 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वालों को साइकिल देने का ऐलान किया था।