ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

झारखंड : RSS स्वयंसेवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुखबिरी से नाराज थे अपराधी

DHANBAD : झारखंड के धनबाद के दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आरएसएस स्वयंसेवक सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसको सामने से छह गोल

झारखंड : RSS  स्वयंसेवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुखबिरी से नाराज थे अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DHANBAD : झारखंड के धनबाद के दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आरएसएस स्वयंसेवक सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसको  सामने से छह गोली मारी गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


मिली जानकारी के सामने, जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दूमा गांव के रहने वाले आरएसएस स्वयंसेवक सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य शंकर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने उन्हें सामने से छह गोली मारी है। शंकर प्रसाद टुंडी के शहरपुरा में  ग्राम रक्षा दल के रूप में कार्य करते थे। घटना की वक्त वह अपने घर से शहरपुरा के लिए निकले थे। इस दौरान दूमा कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।


वहीं, इस घटना को लेकर शंकर के भतीजे ने बताया कि वह समाजसेवी थे। उनका आस-पास के लोगों के साथ बहुत अच्छा संबंध था। यह  सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे थे। पिछले तीन दशक से यह  संघ से जुड़े हुए थे। वह वनवासी कल्याण केंद्र के जिला कार्य प्रमुख भी थे। मृतक के भतीजे ने बताया कि पुलिस के सहयोग करने के कारण वह कुछ लोगों के आंखों की किरकिरी बन चुके थे। यह पुलिस को वह लगातार गलत कामों के बारे में सूचनाएं भी दिया करते थे। 


इसके साथ ही  इनके परिजनों का कहना है कि शूटरों को बुलवाकर उनकी हत्या करवाई गई है। उन्होंने दोषियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि पुलिस अगर मामले में शिथिलता बरतती है तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।