ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, 5 हजार रूपये रिश्वत लेते ACB ने रंगेहाथ दबोचा

आरोपी के भाई ने ACB में शिकायत दर्ज कराई कि दारोगा ऋषिकांत मोबाइल लौटाने के लिए पैसे मांग रहा है। जांच के बाद ACB ने आरोप को सही पाया और घूस लेते रंगेहाथ दबोचा।

JHARKHAND NEWS
घूसखोर दारोगा गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची के कोतवाली थाना में तैनात दारोगा ऋषिकांत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दारोगा पर आरोप था कि वह आर्म्स एक्ट के एक आरोपी का जब्त मोबाइल छोड़ने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।


शिकायत के बाद एसीबी ने रची रणनीति

आरोपी के भाई ने ACB में शिकायत दर्ज कराई कि दारोगा मोबाइल लौटाने के लिए पैसे मांग रहा है। जांच के बाद ACB ने आरोप को सही पाया और शिकायतकर्ता को बिना नंबर के चिह्नित नोट देकर दारोगा के पास भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने दारोगा ऋषिकांत को 5 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।


अब होगी कानूनी कार्रवाई

ACB ने दारोगा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी से रांची पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।