ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

झारखंड : रामनवमी पर महंगा पड़ा लाठी और तलवारबाजी का खेल, 700 से अधिक घायल

HAJARIBAGH : रामनवमी को लेकर इस बार देश के कई हिस्सों में हिंसा फैली हुई है। इस बीच अब एक ताजा जानकारी झारखंड के हजारीबाग से निकल कर सामने आ रहा है। जहां रामनवमी जुलूस

झारखंड : रामनवमी पर महंगा पड़ा लाठी और तलवारबाजी का खेल, 700 से अधिक घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJARIBAGH : रामनवमी को लेकर इस बार देश के कई हिस्सों में हिंसा फैली हुई है।  इस बीच अब एक ताजा जानकारी झारखंड के हजारीबाग से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां रामनवमी जुलूस में तलवारबाजी और लाठीबाजी के खेल के दौरान करीब 700 लोग जख्मी हो गए। इस बात की जानकारी खुद जिला के पुलिस  अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया है कि, रामनवमी उत्सव 91 अखाड़ों ने हिस्सा लिया इसी दौरान तलवारबाजी और लाठीबाजी में 700 लोग जख्मी हो गए। 


अधिकारियों ने बताया कि, रामनवमी समारोह के दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हालांकि, इस दौरान तलवारबाजी और लाठीबाजी के खेल के दौरान करीब 700 लोग जख्मी हुए हैं। इन्हें हल्की - फुल्की चोट आई है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एचएमसीएच) ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 15 चिकित्सा शिविर लगाए है।


एचएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पारंपरिक हथियारों के खेल के दौरान करीब 700 लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर का शिविर में इलाज किया गया जबकि कई को विभिन्न अस्पतालों में भी भेजा गया। एक अधिकारी ने कहा कि जमशेदपुर में तेज संगीत पर प्रतिबंध को लेकर तनाव के कारण रामनवमी की रैलियां नहीं निकाल सके। 27 अखाड़ा समितियों ने विभिन्न घाटों पर शांतिपूर्ण तरीके से अपने झंडे विसर्जित किए।


इधर,  बंगाल और बिहार के बाद अब हिंसा की आग झारखंड में भी फैलने लगी है। साहिबगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया है। नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा में मां हुए पथराव में एसडीपीओ समेत पुलिस के 6 जवान और अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया है। डीएम और एसपी मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटे हैं। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।