ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

पुलिस ने दो नक्सलियों को दबोचा, पिछले दिनों चाईबासा में किया था IED ब्लास्ट

CHAIBASA: चाईबासा में पिछले दिनों हुए आईईडी ब्लास्ट में शामिल दो नक्सलियों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद अजदबेड़ा गांव में जाकर छिपे हुए थे

पुलिस ने दो नक्सलियों को दबोचा, पिछले दिनों चाईबासा में किया था IED ब्लास्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: चाईबासा में पिछले दिनों हुए आईईडी ब्लास्ट में शामिल दो नक्सलियों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद अजदबेड़ा गांव में जाकर छिपे हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी ने जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया। विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों नक्सलियों को धर दबोचा।


पूरे मामले पर एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। सूचना थी कि सिंगीजारी में ब्लास्ट करने वाले नक्सली अजदबेड़ा गांव में छिपे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए नक्सली बुड़न सिंह तामसोय और रघुनाथ तामसोय को गिरफ्तार कर लिया। आईईडी विस्फोट की घटना में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


बता दें कि पिछले दिनों सीआरपीएफ के जवान जंगल के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के संपर्क में आ गए और IED ब्लास्ट होने से तीन तीनों जवान घायल हो गए थे। इससे कुछ दिन पहले भी चाईबासा के टोंटो थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। जिसमें 5 सीआरपीएफ के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नक्सलियों के खिलाफ झारखंड और झारखंड बॉडर से सटे बिहार के गया और औरंगाबाद इलाके में सीआरपीएफ जवानों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।