ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

अपने ही पुलिस के कारनामे देख चौंक गए CM हेमंत, कहा- यह वाकई है शर्मनाक

RANCHI: झारखंड में भले ही नई सरकार आ गई है, लेकिन झारखंड पुलिस का वही पुराना रवैया है. सड़कों पर ट्रकों से अवैध वसूली हो रही है. इसका वीडियो देख सीएम हेमंत सोरेन चौंक गए और यहां तक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में भले ही नई सरकार आ गई है, लेकिन झारखंड पुलिस का वही पुराना रवैया है. सड़कों पर ट्रकों से अवैध वसूली हो रही है. इसका वीडियो देख सीएम हेमंत सोरेन चौंक गए और यहां तक कह दिया कि यह वाकई शर्मनाक है.

कार्रवाई करने का दिया निर्देश

अवैध वसूली का वीडियो किसी ने देखकर सीएम हेमंत सोरेन को ट्विटर पर टैग कर दिया. इस वीडियो को देखने के बाद हेमंत सोरेन ने इस को शर्मनाक बताते हुए दुमका एसपी और दुमका डीसी को जांच कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि इसकी कार्रवाई कर हमे सूचित करें.


पुलिस और पीसीआर की गस्ती जवान करते हैं वसूली

पुलिस जवानों का वसूली करने का वीडियो दुमका हसंडीहा सड़क की है. इस सड़क पर पीसीआर वैन के जवान आने और जाने वाले ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे हैं. जिससे ट्रक ड्राइवर परेशान रहते हैं. बता दें कि झारखंड में एनएच और एसएच पर गश्ती के लिए पीसीआर वैन को तैनात किया गया है. इसमें झारखंड पुलिस के जवान रहते हैं. इनका काम सड़कों पर सुरक्षा को लेकर गश्ती करना है, लेकिन यह पैसा की उगाही करने लगते हैं.

सीएम को ट्विटर पर लगातार मिल रही शिकायत

बता दें कि हेमंत सोरेन के सीएम बनने के बाद छोटी से लेकर बड़े मामलों की शिकायत ट्विटर पर मिलने के बाद उसको तुरंत संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं. अधिकारी भी आदेश पर दिए हुए कामों पर कार्रवाई कर सीएम को ट्विटर के माध्यम से बताते हैं. इसकी लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.